फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A neighbor woman had suggested ways to murder the husband.

Fatehpur News: पड़ोसी महिला ने बताए थे पति की हत्या के तरीके

Sun, 05 Jul 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A neighbor woman had suggested ways to murder the husband.
फोटो-02-वीडियो वायरल में प्रीती उर्फ अनीता। स्रोत: वीडियो ग्रैब
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव में आग लगाकर पति की हत्या के मामले में जेल गई पत्नी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि पड़ोस की एक महिला ने उसे पति की हत्या के कई तरीके बताए थे। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

पति की प्रताड़ना से परेशान होने पर उसके बताए तरीके अक्सर उसके जेहन में आते थे। घटना वाले दिन भी पति मारपीट करने के बाद नशे में सो गया था। तभी उसने आग लगा दी और बाहर निकल गई।
विज्ञापन

गांव निवासी अवधेश उर्फ पवन (40) का 26 जून को बंद कमरे में जला शव मिला था। कमरे में आसपास का सामान सुरक्षित होने से आग लगाए जाने की आशंका जताई गई थी। गैरप्रांत में रहने वाले भाई राजकुमार ने हत्या का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने पत्नी प्रीति उर्फ विनीता देवी को आरोपी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये न देने पर गाली-गलौज और मारपीट से परेशान होकर पति को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने तीन जुलाई को प्रीति को जेल भेज दिया था। जेल भेजे जाने के बाद वायरल हुए एक वीडियो में प्रीति घर पर एक महिला के सामने हत्या की बात कबूल कर रही है। दूसरा वीडियो थाने का बताया जा रहा है। इसमें महिला पुलिसकर्मी उससे पूछताछ कर रही है।
वीडियो में प्रीति कह रही है कि उसका पति शराब का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। जान बचाने के लिए वह कई बार दूसरे घरों में छिप जाती थी। उसकी हालत देखकर पड़ोस की एक महिला ने कई बार पति को मारने के तरीके बताए। कभी कांच पीसकर पिला देने तो कभी नशे में सोते समय आग लगा देने की बात कही ताकि लोग इसे आत्महत्या समझें।
घटना वाले दिन पति ने पहले खाना मांगा फिर काम पर जाने के लिए 100 रुपये मांगे। रुपये न होने पर उसने घर में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट की। पड़ोसी से रुपये लेकर उसने पति को दिए। काम पर बुलाने उसका मालिक भी आया लेकिन नशे में होने के कारण वह नहीं गया। कुछ देर बाद वह घर आकर बिस्तर पर बेसुध सो गया।
तभी उसे पड़ोसी महिला की बातें याद आईं और उसने घर में रखा पेट्रोल बिस्तर पर छिड़ककर आग लगा दी। कुछ देर के लिए पति उठा फिर गिर पड़ा। इसके बाद वह दरवाजा बंद कर बाहर चली गई।

प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के बीच इस तरह की बातें होती रहती हैं। आरोपी महिला के बयान को ठोस साक्ष्य नहीं माना जा सकता। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-02-वीडियो वायरल में प्रीती उर्फ अनीता। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फोटो-02-वीडियो वायरल में प्रीती उर्फ अनीता। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed