{"_id":"6945a11c4624ed83f204af5a","slug":"a-month-before-his-wedding-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145857-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शादी के एक माह पहले युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शादी के एक माह पहले युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के तेजानगर मोहल्ले में सूरज निषाद (22) का शव शुक्रवार सुबह कमरे में मफलर के फंदे से लटका मिला। चाचा रामभजन की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव फंदा काटकर उतारा।
रामभजन ने पुलिस को बताया कि सूरज के बचपन में ही उसके माता-पिता का निधन हो गया था। शकूराबाद में सूरज पानी पूरी की ठेला लगाकर जीवनयापन करता था। उसकी एक माह बाद शादी होनी थी। वह सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला।
कमरा भी अंदर से बंद था। करीब 11 बजे कमरे की कुंडी खटखटाई कोई जवाब नहीं आने पर दरवाजे को तोड़ा गया। भतीजे को फंदे से लटका देखकर परिवार के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि खुदकुशी की वजह का पता नहीं लगा है।