फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   a man who had come to a wedding procession misdeed with a seven year old girl In Fatehpur

चलो पापा बुला रहे, बोलकर ले गया बाग में: दरिंदे बराती ने 7 साल की मासूम संग की दरिंदगी, पीड़िता की हालत खराब

Tue, 05 Dec 2023 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 10:05 PM IST
सार

Fatehpur News: एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि एक युवक के दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। दूसरे युवक के बारे में नहीं बताया गया है। मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
a man who had come to a wedding procession misdeed with a seven year old girl In Fatehpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फतेहपुर स्थित खखरेरू क्षेत्र के एक गांव में बरात की चहल-पहल के बीच सात वर्षीय बच्ची के साथ बराती ने दुष्कर्म किया। बेसुध हालत में बच्ची बाबा के पास पहुंची और आपबीती बताई। आनन-फानन परिजन बच्ची को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर कौशांबी के मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वीडियो के सहारे आरोपी की पहचान कराई है। एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

खागा के खखरेरू क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात बरात आई थी। खाने के पंडाल के पास दुल्हन के रिश्ते की भतीजी (7) खेल रही थी। परिजनों ने बताया कि बच्ची खेलते-खेलते पंडाल के पीछे चली गई। सभी लोग अगवानी और डीजे की धुन पर नाचने में मस्त थे। बच्ची को अकेला देखकर दो युवक उसके पास आए। एक युवक बच्ची से चलो पापा बुला रहे हैं कहकर उसे पंडाल से करीब 100 मीटर दूर बाग ले गया। पुआल के ढेर में मुंह दबाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की। बिलखती हालत में बच्ची ने बाबा के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा ने अन्य परिजनों को जानकारी दी। सुबह सूचना मिलने पर सीओ बृजराज सिंह, फोरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस जांच के लिए पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने मंझनपुर जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची के बयान दर्ज किए। मोबाइल पर बनाए वीडियो के जरिए पीड़िता से आरोपी की पहचान कराई गई।

विज्ञापन

पहचान के आधार पर पुलिस ने खागा के रोशनपुर टेकारी निवासी रामनरेश मौर्या समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि एक युवक के दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। दूसरे युवक के बारे में नहीं बताया गया है। मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अन्य किसी के संलिप्त होने की बात सामने आने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed