फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A female employee was assaulted by showing fear of her daughter's illness.

Fatehpur News: बेटी की बीमारी का डर दिखाकर महिलाकर्मी से टप्पेबाजी

Wed, 20 Sep 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
A female employee was assaulted by showing fear of her daughter's illness.
खागा। एसडीएम कार्यालय ड्यूटी पर जा रही महिला कर्मचारी के साथ दो युवकों ने जेवर व मोबाइल की टप्पेबाजी की। महिला को उसकी बेटी की बीमारी और मौत होने का डर दिखाकर टप्पेबाजी की है। महिला से सोने के टाॅप्स, चूड़ी, मंगलसूत्र से भरा पर्स व मोबाइल लेकर शातिर बाइक से भागे हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर निवासी सुधा देवी (55) एसडीएम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह मंगलवार की सुबह पैदल कार्यालय जा रही थीं। कमला बालिका इंटर काॅलेज के पास बाइक सवार एक युवक ने उन्हें रोका और खुद को मथुरा का तांत्रिक बताया। सुधा ने बताया कि युवक ने उससे कहा कि उसकी बेटी बीमार होने वाली है।
विज्ञापन

जान भी जा सकती है। तंत्रमंत्र से ठीक हो जाएगी। पहले जेवरों की पूजा करनी होगी। इस बीच कुछ दूर खड़ा तांत्रिक का साथी मौके पर पहुंचा। इस पर सुधा देवी झांसे में आ गई। इसके बाद टप्पेबाजों ने महिला के जेवर और मोबाइल रख लिया और वहां से फरार हो गए। महिला ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी का फुटेज चेक कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed