फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A farmer's daughter brought glory to the district by securing 629th rank in UPSC.

Fatehpur News: किसान की बेटी ने यूपीएससी में 629वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Fri, 06 Mar 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A farmer's daughter brought glory to the district by securing 629th rank in UPSC.
फोटो-15- आईएस बनी रंजना सिंह कको मिठाई ​खिलाते माता पिता। संवाद
खागा। नगर के जीटी रोड निवासी किसान जीतेंद्र सिंह सेंगर की पुत्री रंजना सिंह सेंगर ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में ऑल इंडिया 629वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रंजना सिंह सेंगर की प्रारंभिक शिक्षा नगर में ही हुई। इसके बाद उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खागा से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने आईआईटी खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) से बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक वर्ष तक खड़गपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी भी की।
विज्ञापन

रंजना सिंह ने बताया कि उनके बाबा और रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर राजेंद्रनाथ सिंह की प्रेरणा से उन्होंने दिल्ली जाकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2023 में पहला प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे प्रयास 2024 में उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की लेकिन मेंस में सफलता नहीं मिल सकी। तीसरे प्रयास 2025 में उन्होंने प्री और मेंस दोनों परीक्षाएं पास कर ऑल इंडिया 629वीं रैंक हासिल की।

रंजना के पिता जीतेंद्र सिंह किसान हैं मां संगीता सिंह गृहिणी हैं। उनके दो भाई अखिलेश सिंह सेंगर और अभिषेक सिंह सेंगर अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

फोटो-15- आईएस बनी रंजना सिंह कको मिठाई खिलाते माता पिता। संवाद

फोटो-15- आईएस बनी रंजना सिंह कको मिठाई खिलाते माता पिता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed