फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जिला अस्पताल में दो घंटे गुल रही बिजली

जिला अस्पताल में दो घंटे गुल रही बिजली

Fri, 29 Jun 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 29 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल के विद्युत कंट्रोल रूम में लगा कटआउट गुरुवार को सुबह गायब हो गया। इससे करीब दो घंटे तक अस्पताल की बिजली गुल रही, जिससे मरीजों व तीमारदारों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह पता चलने पर उसे दुरुस्त कराया गया। अस्पताल प्रशासन इसे किसी स्मैकिए की हरकत मान रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वतंत्र फीडर के माध्यम से 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। गुरुवार को सुबह आठ बजे अस्पताल खुलने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही थी, करीब 10:30 बजे अचानक आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने सोचा कि शायद राधानगर पावर हाउस से आपूर्ति बंद की गई है, लेकिन काफी देर तक आपूर्ति बहाल न होने पर राधानगर पावर हाउस से जानकारी की गई तो वहां से आपूर्ति चालू होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल में फाल्ट की खोज शुरू की गई। काफी देर बाद अस्पताल के बाहर रैनबसेरा के पास बने कंट्रोल रूम में देखा गया तो वहां पर लगे कीमती कटआउट गायब मिले। इसके बाद उसे दुरुस्त किया गया, दोपहर 12:30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि यह किसी स्मैकिए की हरकत है, जो नशे की लत पूरी करने के लिए कटआउट चुरा ले गया है। कार्यवाहक सीएमएस जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि कंट्रोल रूम में लगा कटआउट कोई चोरी कर ले गया था, जिससे अस्पताल में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed