फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   रसोई गैस की किल्लत पर गुस्सा फूटा

रसोई गैस की किल्लत पर गुस्सा फूटा

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। शुक्रवार को भाजपाइयों ने जिलापूर्ति कार्यालय पर धरना देने के बाद कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन देकर रसोई गैस की किल्लत से निजात दिलाने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि कालाबाजारी की वजह से रसोई गैस की किल्लत हो गई है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद महीनों रसोई गैस नहीं मिल पा रही है, जबकि कालाबाजार में महंगे दाम पर आसानी से मिल जाता है। भाजपाइयों ने चेतावनी दी है कि पखवारे भर के अंदर रसोई गैस की किल्लत खत्म न हुई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा नगर कमेटी के बैनरतले शुक्रवार को नगर अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी की अगुवाई में तमाम भाजपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी कंचन वर्मा को छह सूत्रीय ज्ञापन देकर रसोई गैस की कालाबाजारी तत्काल समाप्त कराने की मांग की। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में सिलेंडरों का वितरण निर्धारित समय पर सुनिश्चित कराने पर जोर, घटतौली की समस्या पर रोक लगाने, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत न लिए जाने तथा भुगतान में रसीद की व्यवस्था सुनिश्चित कराने और नए कनेक्शन का निर्धारित मूल्य गैस एजेंसी पर चस्पा करने की मांग की गई है। इसके पहले भाजपाइयों ने जिलापूर्ति कार्यालय पर धरना भी दिया। इस मौके पर रामप्रकाश गुप्त, धनंजय द्विवेदी, गिरिजादत्त बाजपेई, सुधा मौर्या, बाबूलाल, बच्चा तिवारी, संजय गुप्ता, पुष्पराज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed