{"_id":"74971","slug":"Fatehpur-74971-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल रेट में 16 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल रेट में 16 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव
Fatehpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले की भू सपत्तियों में नए सर्किल रेट लागू किए जा रहे हैं। इसमें औसतन सोलह फीसदी की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। प्रशासन ने बढ़ाए जा रहे सर्किल रेट पर आम लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।
बुधवार से नए सर्किल रेट से संबंधित सूची जनता के निरीक्षण के लिए संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी।
शासन के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश स्टांप (संपत्ति का मूल्यांकन) नियमावली 1997 के नियम-4 के तहत जिले की सर्किल रेट सूची का द्विवार्षिक पुननिरीक्षण कर, सूची मई 2012 से लागू की जानी है। प्रस्तावित सूची जिले के सभी तहसीलदार, उपनिबंधक कार्यालय और जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में बुधवार से उपलब्ध होगी। नागरिक सूची का संबंधित कार्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण कर सकते हैं। इसके आधार पर कोई भी व्यक्ति आपत्ति और सुझाव नौ मई तक सबंधित कार्यालय में दाखिल कर सकता है। दस मई को ग्यारह बजे कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। बैठक में उपस्थित होकर सुझाव प्रस्तुत किए जा सकते हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उदयराज सिंह ने मंगलवार को बताया नए सर्किल रेट में औसतन सोलह फीसदी की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। क्षेत्र के हिसाब से संपत्ति का मूल्यांकन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा बुधवार से नए सर्किल रेट से संबंधित सूची संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। लोग सूची का निरीक्षण कर अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।