{"_id":"36-205028","slug":"Fatehpur-205028-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से महिला की मौत
Fatehpur
Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिवलहा। हथगाम थाना क्षेत्र में चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग की चपेट में आने से गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के चांद शाह फिरोजपुर मजरे कोतला गांव निवासी सुशील कुमार की 30 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी सुबह चूल्हे में कुछ पका रही थी। अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग छप्पर में लग गई। तभी महिला आग की लपटों में घिर गई। परिजन उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। आग को बुझाने में काफी समय लग गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी प्रेम विवाह के अंर्तगत हुई थी। शादी के बाद से मायके पक्ष के लोगों ने मृतका से सबंध तोड़ दिए थे।
विज्ञापन