{"_id":"36-202716","slug":"Fatehpur-202716-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशानन वध के साथी ही लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशानन वध के साथी ही लगे जयकारे
Fatehpur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। अहंकारी दशानन वध के साथ ही मेला स्थल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। नगर में दस दिन से चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार की रात राम-रावण युद्ध के मंचन को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। श्री राम के तरकश से तीरों की बारिश होते ही राक्षस सेना ढेर होने लगी। रावण का वध होते ही तेज आवाज के पटाखे छोड़े गए। खुशी में राम की सेना ने आकर्षक रंग बिरंगी आतिशबाजी छुटाई। रावण मैदान में मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस अवसर पर मेला भी लगा रहा। मेले में करीब एक दर्जन मनमोहक चौकियां निकाली गईं। बिजली के बल्बों झालरों से सुसज्जित जगमगाती झांकियों को दर्शक देखते रह गए। सभी चौकियों की लोगों ने सराहना की। राम लक्ष्मण दरबार और राधा कृष्ण की चौकी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर रोड लाइट और गेट भी सजाए गए। कोतवाली जीटी रोड, मानू का पुरवा और नौबस्ता रोड पर सजे गेटों को दर्शक घूम घूम कर देखते रहे। रात भर गेट सजते रहे। मेले में सजीं दुकानों में जमकर खरीददारी हुई। झूलों का भी लोगों ने आनंद उठाया। मेले में घइयल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं रावण मैदान में फांसी का मंचन देखकर लोग स्तब्ध रह गए। रातभर मेलार्थी घूम घूम कर लुत्फ उठाते रहे। मेले में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य रात भर व्यवस्था में लगे रहे। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस बल रात भर गश्त करता रहा।
विज्ञापन