{"_id":"36-201073","slug":"Fatehpur-201073-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में शोहदे पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ में शोहदे पर मुकदमा
Fatehpur
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शोहदों से तंग दुकानदार महिला ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बलिया जनपद की एक युवती ने मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक से प्रेम विवाह किया था। ससुराल में ही कास्मेटिक की दुकान का संचालन करके महिला परिवार चलाती है। करीब दो माह पहले महिला के साथ गांव के शोहदों ने दुकान में घुसकर छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत थाना स्तर से लेकर एसपी से पीड़िता ने की थी। इसके बाद 1090 तक में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत कोर्ट से की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने टीशू मिश्र और ओम मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ एमवी निरंजन ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन