{"_id":"36-197774","slug":"Fatehpur-197774-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों से आ रहा पीला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों से आ रहा पीला पानी
Fatehpur
Updated Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर का जयराम नगर चौराहा। इलाके में घुसते ही नालियोें में बजबजाती गंदगी, सड़कों पर कूड़े के ढेर देखकर इलाके की दुर्दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं नलों से महीनों से पाइप लाइन चोक है। नलों से पीले रंग का दूषित पानी निकल रहा है। लोग घर उपयोग और पीने के लिए पानी दूर दराज हैंडपंपों से भरकर लाते हैं। मुहल्ले वासियों की शिकायत के बाद विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं आया है। मिष्ठान के दुकानदार रंजीत कुमार ने बताया कि बांदा सागर रोड की प्रमुख सड़क होने से रात दिन भारी वाहनों का आवागन बना रहता है, जिससे सड़क की हालत खराब हो गई है। सड़क की मरम्मत न होने से ध्ूाल और गिट्टियां दुकानों में आती हैं। दुकानदार शिवबरन सिंह ने बताया कि चौराहे में नाली पूरी तरह से चोक हो गई हैं। दुकानदार संजय गुप्ता के अनुसार पानी सप्लाई की पाइप लाइन पुराने फायरब्रिगेड के पास से चोक है। नलों की टोटियों से पीले रंग का गंदा पानी आता है। नगर पालिका में पाइप लाइन लीकेज की कई बार शिकायत की गई है। दुकानदार मुन्ना गुप्ता ने बताया कि लीकेज से पानी गंदा और बदबूदार आता है, जिससे पीने और घर उपयोग के लिए पानी बाहर से भरकर लाना पड़ रहा है। पाइप लाइन में सुधार न होने से लोग निजी हैंडपंप लगवा रहे हैं। जयराम नगर का राजकीय नलकूप नंबर सात की करीब एक माह से मोटर जली है। इससे कई मुहल्लों में पानी की समस्या पैदा हो गई है। 20 दिन पहले नलकूप की मोटर खोलकर बाहर कर दी गई थी। अभी तक मोटर ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई। विभाग पूरी तरह से अनदेखी किए हुए है। आपरेटर नलकूप चलाने के बजाय सामान की चौकीदारी कर रहा है।
कोट
‘पाइप लाइन लीकेज की कोई जानकारी नहीं है। अगर कहीं गंदा और दूषित पानी आ रहा है तो जानकारी कराकर तुरंत पाइप लाइन दुरुस्त कराई जाएगी। नलकूप की मोटर खराबी आ गई है, सही होते ही तुरंत नलकूप से पानी सप्लाई चालू करा दी जाएगी।’ - जीआर पटेल - जलकल अभियंता
विज्ञापन
कोट
‘पाइप लाइन लीकेज की कोई जानकारी नहीं है। अगर कहीं गंदा और दूषित पानी आ रहा है तो जानकारी कराकर तुरंत पाइप लाइन दुरुस्त कराई जाएगी। नलकूप की मोटर खराबी आ गई है, सही होते ही तुरंत नलकूप से पानी सप्लाई चालू करा दी जाएगी।’ - जीआर पटेल - जलकल अभियंता
विज्ञापन