{"_id":"36-183656","slug":"Fatehpur-183656-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौली गंगा घाट में युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौली गंगा घाट में युवक डूबा
Fatehpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के नरौली घाट में अमावस्या पर बुधवार को गंगा स्नान करते समय एक युवक डूब गया। हादसे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। जाल डालकर खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा। थाना क्षेत्र के सरायं डंडीरा गांव निवासी महेश रैदास का 18 वर्षीय पुत्र शिवशंकर अपनी मां कलावती और मौसेरे भाई महंतलाल निवासी पुरइन चक थाना सुल्तानपुर घोष के साथ नरौली घाट में गंगा स्नान के लिए गया था। गंगा स्नान के दौरान शिवशंकर गहरे पानी में चला गया। यह देखकर परिजन मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे। आसपास मौजूद गोताखोर युवक को बचाने के लिए कूदे। सूचना पर एसओ ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नदी में जाल डालकर खोजबीन शुरू की। कई घंटे पड़ताल के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। युवक की मां रोती बिलखती रही। घटना से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन