{"_id":"36-183647","slug":"Fatehpur-183647-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे छलांग लगा महिला ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे छलांग लगा महिला ने जान दी
Fatehpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। नगर के रेलवे क्रासिंग के पूर्वी केबिन के पास बुधवार को घरेलू विवादों से तंग आकर महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। हादसे की जानकारी ग्रामीणों से पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इत्तला दी। हरदों गांव निवासी अंबोल सिंह की 47 वर्षीय पत्नी रामसखी का बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर घर वालों से विवाद हो गया था। परिजनों ने बताया कि लगभग साढ़े नौ बजे वह घर से खेत जाने को कहकर निकली थी। रामसखी खेतों में न जाकर रेलवे क्रासिंग के पूर्वी केबिन के समीप स्थित बड़े भीट बाबा के पास जा पहुंची। महिला ने थोड़ी देर बाद सामने से आ रही डाउन ट्रैक पर यात्री ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन