फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   डीएम से बोले व्यापारी, अतिक्रमण बड़ी समस्या

डीएम से बोले व्यापारी, अतिक्रमण बड़ी समस्या

Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलाधिकारी अभय ने व्यापार मंडल दुबे गुट के व्यापारियों के साथ बैठक करके शहर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया। व्यापारियों ने जोरदारी के साथ शहर में अतिक्रमण की समस्या उठाई। डीएम ने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने शहर की प्रमुख समस्या अतिक्रमण के रूप में बताई। व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। शहर की सड़कों के दोनों तरफ लगने वाली सब्जी की दुकानों को हटाने की भी व्यापारियों ने जोरदारी के साथ मांग की। शहर में जगह-जगह मानक के विपरीत खुली मांस और मछली की दुकानें परेशानियों का कारण बनी हैं। मानकविहीन ऐसी दुकानें तत्काल बंद कराई जाएं।
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सार्वजनिक पेशाबघरों का निर्माण कराया जाए। नगर पालिका द्वारा मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेर उठाने का समय तय किया जाए। निष्प्रयोज्य टेलीफोन खंभे तत्काल हटाए जाएं। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, विनोद कुमार गुप्ता, फरहत अली सिद्दीकी, सरदार कुलवंत सिंह, धर्मेद्र साहू, अनिल अग्रवाल, राजकुमार गुप्त, रमेश द्विवेदी, नरेंद्र गुप्त, संजीव गुप्त, इमरान खान, आरिफ, रामप्रकाश गुप्ता, पंकज आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed