{"_id":"36-183518","slug":"Fatehpur-183518-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद युवक को बांधकर फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बाद युवक को बांधकर फेंका
Fatehpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सातमील शकूलपुर रोड पर सोमवार देर रात बदमाशों ने युवक को मारपीट कर लूट लिया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर पुलिया के नीचे फेंक दिया। तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शकूलपुर गांव निवासी गिरधारी लाल पुत्र कुंवारे पासवान किसी काम से सेामवार को कानपुर गया था। घर लौटने में उसे रात हो गई। सातमील के पास बस से उतरा और गांव जा रहा था। रास्ते में तीन बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा सटाकर मोबाइल, नकदी छीनने लगे। गिरधारी ने चीख पुकार मचाई तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और रस्सी से बांधकर उसे पुलिया के नीचे फेंक दिया। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने देखकर उसके हाथ-पैर खोले। वह लहूलुहान हालत में थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया।