{"_id":"36-183516","slug":"Fatehpur-183516-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बरपा रही है कहर, बिजली का भी सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बरपा रही है कहर, बिजली का भी सितम
Fatehpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। चिलचिलाती धूप से हर कोई बेहाल है। हर तरफ दोपहर में आग उगलती गर्मी का प्रकोप जारी है। इस पर बिजली की अंधाधुंध कटौती, कोढ़ में खाज जैसी साबित हो रही है। गर्मी की समस्या को और बढ़ा रही है। हालत यह है कि बिजली के बिना लोगों को दोपहर काटना मुश्किल हो रहा है।
मंगलवार को अधिकतम पारा 44 डिग्री और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही मौसम गर्म रहा। लोग घरों के अंदर रहे। आवश्यक कार्य पड़ने पर सिर में अंगौछा या कपड़ा बांधकर ही निकले। मार्ग में दोपहर के चलते सन्नाटा रहा। गर्मी में हो रही बिजली विभाग की रोस्टिंग सबसे दुखदाई बनी हुई है। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हो रही रोस्टिंग से दोपहर काटनी मुश्किल पड़ रही है। वहीं बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए आइसक्रीम का सहारा लेते रहे।