{"_id":"36-157799","slug":"Fatehpur-157799-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर बालिका से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस कर बालिका से किया दुष्कर्म
Fatehpur
Updated Wed, 06 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर/बहुआ। दीपावली की शाम युवक ने घर में अकेली बालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका की हालत गंभीर देखकर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करके कड़ी कार्रवाई करने के थानेदार को आदेश दिए हैं।
ललौली थाना क्षेत्र के गांव में दंपति रहते हैं। उसका पड़ोसी दीपावली के दिन गांव में रुई बेचने के लिए गया था। उसकी नौ साल की पुत्री घर के बाहर बैठी थी। बालिका के परिजनों का आरोप है वे लोग रात को घर लौटकर आए, तो बेटी लहूलुहान हालत में मिली। उसने पूछताछ में आपबीती बताई पड़ोसी ने घर आकर उससे पीने के लिए पानी मांगा। वह पानी लेने के घर के अंदर गई थी। इसी समय
आरोपी ने पीछे से आकर मुंह दबा दिया और दुराचार करके भाग गया। मामले की सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरु की है। एसपी शिवसागर सिंह ने बताया आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने के आदेश दिए जा चुके हैं।