फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पड़ोसी पर धारदार हथियारों से हमला

पड़ोसी पर धारदार हथियारों से हमला

Thu, 31 Oct 2013 05:41 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Thu, 31 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में बुरी नियत से घुसे पड़ोसी को गृहस्वामी ने मंगलवार की रात धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। जिसके बाद हवाई फायर झोंककर दहशत फैलाई। मामले की सूचना पर थाना पुलिस ने गृहस्वामी को गिरफ्तार करके पड़ोसी युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कु ड़वरी गांव निवासी कामता तिवारी का आरोप है कि उसका गांव के ही भीम यादव से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर देर शाम घर जाते समय भीम ने अपने घर के पास ही दबोच लिया था। उसने अपने साथियों सद्दाम, सईद के साथ कु ल्हाड़ी, लाठी डंडे से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया है। उसकी चीख पुकार पर कुछ लोग बचाने के लिए आए। इस पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई। उधर दूसरे पक्ष के भीम यादव का कहना है कि बुरी नियत के चलते कामता दरवाजे से घुस रहा था। तभी उसे पकड़ लिया गया। जिसके चलते ही पिटाई की गई है। एसओ एमपी त्रिपाठी ने बताया कि कामता को बुरी तरह से पीटा गया है। पिटाई का कारण शराब के नशे में दूसरे के घर बुरी नियत से घुसना आया है। हमले के एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed