{"_id":"36-120831","slug":"Fatehpur-120831-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कहा जारी रहेगा आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कहा जारी रहेगा आंदोलन
Fatehpur
Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरेड़ू। समस्याओं के विरोध में कनपुरवा विद्युत उपकेन्द्र में किसानों का धरना लगातार पांचवे दिन बुधवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है। बतादें कि जर्जर तारों को बदलने, घरवासीपुर के लिए स्वतंत्रफीडर का निर्माण, बहेरी पावर हाउस को अलग किए जाने, चौदह घंटे की सप्लाई सहित विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर फूल सिंह की अगुवाई में किसान कनपुरवा उपकेन्द्र में धरना दे रहे है। धरने को संबोधित करते हुए फूल सिंह ने कहा कि तत्कालीन विधायक मुरलीधर गौतम ने विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिए नौ लाख रुपए अपनी निधि से दिए थे। बावजूद इसके किसी भी दिक्कत का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने विभाग से जानना चाहा कि उक्त धनराशि का क्या किया गया। इसके साथ ही अन्य संबंधित बिंदुओं पर भी चरचा करते हुए आक्रोश प्रकट किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन