फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बिजली संकट से बिंदकी को राहत

बिजली संकट से बिंदकी को राहत

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी/फतेहपुर। बिजली समस्या से अब बिंदकी को निजात मिलने की उम्मीद बढ़ी हैं। दरवेशाबाद के विद्युत उपकेंद्र से यहां को शहरी फीडर जैसा लाभ मिलेगा। जबकि अभी तक रूरल फीडर की आपूर्ति हो रही थी। व्यवसायिक नगरी को बिजली अगर झटका न देती तो इसकी रंगत कुछ औेर ही होती। कई सालों से जिले की यह प्रमुख व्यवसायिक मंडी बिजली को लेकर कराह रही थी। इसके लिए कई अंादोलन हुए। एक दशक से इस समस्या को लेकर समाजसेवी बृजेंद्र शुक्ला ने शासन स्तर पर जो प्रयास किए उसे अब जाकर रवानी मिल पाई है। डीएम से लेकर एनेक्सी भवन और बिंदकी के ही रहने वाले आईएएस अफसर अनीस अंसारी के जरिए समस्या ऊपर पहुंचाई। अब जबकि दरवेशाबाद में 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो चुका है। नगर को यहां से सीधे जोड़ने के लिए टेपिंग व टेस्टिंग का काम चल रहा है। सो लोगों में खासी उत्सुकता है। ऐसा मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से बिंदकी को दस से सोलह घंटा की आपूर्ति मिल सकेगी। जबकि अभी तक यह महज सात से आठ घंटा ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed