{"_id":"36-116871","slug":"Fatehpur-116871-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
Fatehpur
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। गुरुवार को हाकी बालिका एवं बैडमिंटन बालक/बालिका अंडर 19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमेें टीमोें का परिचय प्राप्त किये जाने के बाद राजकीय बालिका इंटर कालेज व निरंकारी बालिका इंटर कालेज के हाकी का मैच खेला गया इस दौरान निरंकारी 1-0 से विजयी रही। दूसरा मैच स्टेडियम ट्रेनिज व महिला डिग्री कालेज के बीच हुआ जिसमें स्टेडियम ट्रेनिज ने 4-2 से पराजित कर दिया । फाइनल मैच निरकांरी बालिका इंटर कालेज व राजकीय इं.कालेज के बीच खेला गया जिसमेें निरकारी बालिका इं. कालेज ने राजकीय बालिका इं. कालेज को 2-0 से पराजित किया। हाकी प्रतियोगिता में कुल 6 टीमोें ने भाग लिया। बाद में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम उदयराज सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें अनुष्क शंकर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में फाइनल मैच दिव्यांस व शिखर के मध्य हुआ जिसमें दिव्यांस ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन