{"_id":"36-116279","slug":"Fatehpur-116279-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप
Fatehpur
Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हंसवा/फतेहपुर। सीसी रोड निर्माण में ग्रामीणों ने गुणवत्ता के मानकों को नजरंदाज करने का आरोप लगाया है। बाशिंदों ने निर्माण की जांच कराने की मांग की है। करीब साढ़े सैंतीस लाख रुपए की लागत से बस स्टाप से स्वामी चंद्रदास इंटर कालेज तक पांच सौ मीटर लंबे सीसी मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था निर्माण में गुणवत्ता को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रही है। जुनैद अली, अकरम, शकील अकबर ने बताया कि कीचड़ में ही मसाला डालकर रोड का बेस बना रहे हैं। इसके साथ ही इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री में सही अनुपात नहीं है। उधर, ठेकेदार गया प्रसाद साहू ने बताया कि सीसी रोड का निर्माण में मानक का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। वही अवर अभियंता एमडी राय ने बताया कि रोड के निर्माण में किसी प्रकार की क ोताही नही बरती जा रही है। कोई भी गुणवत्ता की जा करा सकता है।
विज्ञापन