फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ऋण माफी की घोषणा छलावा

ऋण माफी की घोषणा छलावा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपर। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पचास हजार तक की ऋण माफी की घोषणा किसानों के साथ धोखा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों द्वारा सहकारी बैंकों से लिया गया कर्जा माफ करने के पीछे सहकारी नेताओं और समिति के सचिवों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। इससे किसानों को मामूली लाभ मिल सकता है। किसान नेता एवं बीकेडी के जिलाध्यक्ष रामदत्त मिश्रा का कहना है कि ज्यादातर किसानों ने ग्रामीण बैंक से कर्जा ले रखा है। सहकारी बैंकों का सिर्फ कर्जा माफ करने सेे भला होने वाला नहीं। सहकारी बैंकों से कर्जा सिर्फ सहकारी नेताओं को मिलता है। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम का कहना है कि अगर सपा सरकार किसानों को लाभ पहुंचाना चाहती होती, तो सभी बैंकों का किसान ऋण माफ करती। लेकिन सरकार ने सिर्फ सहकारी बैंकों का ऋण माफ करने की घोषणा करके अपनी किसान विरोधी मानसिकता साफ कर दी है। इस निर्णय से सहकारी नेता और समितियों के सचिवों को ही लाभ पहुंचेगा। असोथर ब्लाक के सरकंडी गांव निवासी किसान यशवंत सिंह का कहना है कि समिति का सदस्य होने के बावजूद उन्हें ऋण नहीं दिया जाता है। यह व्यवस्था पिछले कई सालों से चल रही है। किसान क्रेडिट कार्ड भी सहकारी बैंकों से नहीं जारी किए गए हैं। ऋण माफी की घोषणा धोखा है। विजईपुर ब्लाक के रेवाडी गांव निवासी इकबाल सिंह कहते हैं कि सरकार को पचास हजार रुपए तक का सभी बैंकों का कर्जा माफ करने का निर्णय लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed