फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   94 mm rain in 24 hours, waterlogging at many places in the city

Fatehpur News: 24 घंटे में 94 मिमी बारिश, शहर में जगह-जगह जलभराव

Mon, 30 Sep 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
94 mm rain in 24 hours, waterlogging at many places in the city
फतेहपुर। शनिवार दोपहर मूसलाधार बरसात के बाद से 24 घंटे रुक-रुककर हुई रिकाॅर्ड तोड़ बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। इस दौरान कुल 124 मिलीमीटर (मिमी) बारिश रिकार्ड की गई। इसके पहले 17 सितंबर को 121 मिमी और बीच-बीच में 21 मिमी बारिश हुई। इस तरह से अब तक सितंबर महीने में कुल 266 मिमी बारिश हो चुकी है। इस बार सितंबर महीने में हुई बारिश ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले सितंबर 2022 में 124 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एकमुश्त सबसे अधिक बारिश हुई। रात भर रुककर और रविवार सुबह 10 बजे एक बार फिर मूसलाधार बारिश ने शहर में जलभराव की समस्या पैदा कर दी है। बारिश से शहर की कोई सड़क जलभराव से अछूती नहीं रही। जिला अस्पताल के सामने से डीआईओएस कार्यालय तक जीटी रोड पर पानी भरा है। खलीलनगर, पीरनपुर सदर कोतवाली के पीछे, तांबेश्वर चौराहा, रानी कालोनी, गढीवा, गंगा नगर में सड़क पर पानी भरा है। आवास विकास कालोनी की सभी सड़कों में अभी तक पानी भरा है। लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

...........................
अतिवृष्टि ने बढ़ाई नगर पालिका की परेशानी
अतिवृष्टि ने नगर पालिका की परेशानी बढ़ा दी है। अवकाश का दिन होने के बावजूद नगर पालिका के सफाई विभाग की टीमें जलनिकासी के लिए नाले और नालियों की सिल्ट की सफाई करती रहीं, लेकिन खाली स्थानों पर अभी तक पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
धान की फसल को नुकसान
मूसलाधार बारिश से अगेती धान की फसल को खासा नुकसान हुआ है। 17 सितंबर को तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल गिर गई थी। अभी फसल खड़ी होने का प्रयास ही कर रही थी कि मूसलाधार बारिश ने फसल को एक बार फिर से जमींदोज कर दिया है। गिरी धान की फसल को 12 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है।


.............................
बयान:-
सितंबर महीने में अब तक 266 मिमी बारिश हो चुकी है। इस बार की बारिश ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ा है। रविवार की रात हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को मौसम साफ होने की संभावना है।
डॉ. वसीम खान, मौसम वैज्ञानिक
..........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed