फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चिन्हित हुए चार फर्जी शिक्षक, अगले हफ्ते नोटिस

चिन्हित हुए चार फर्जी शिक्षक, अगले हफ्ते नोटिस

Fri, 24 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
चिन्हित हुए चार फर्जी शिक्षक, अगले हफ्ते नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने आगरा विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री हासिल करने वाले चार शिक्षक चिह्नित कर लिए हैं। चारों शिक्षकों की सेवा समाप्ति की तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने 2007-08 में विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की भर्ती की थी। इसमें आगरा विश्वविद्यालय से बीएड डिग्रीधारक 125 शिक्षक बने थे। जांच में आगरा विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री जारी होने के पर्दाफाश होने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। जिले में 5700 शिक्षकों के नाम और पते की सूची आई थी। इस सूची के मिलान में पूरे एक महीने का समय लगा।
विज्ञापन


सत्यापन में जिले में कार्यरत चार शिक्षक सूची में शामिल पाए गए हैं। इनमें दो शिक्षकों ने डिग्री में छेड़छाड़ कर नौकरी हासिल की है, जबकि दो शिक्षकों की डिग्री पूरी तरह फर्जी है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगरा विश्वविद्यालय के बीएड डिग्री धारक चार शिक्षक चिह्नित कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी सेवा समाप्त कर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। अगले हफ्ते चारों फर्जी शिक्षकों के खिलाफ नोटिस जारी कर पक्ष रखने के लिए सप्ताह भर का समय दिया जाएगा। इसके बाद इनकी सेवा खत्म कर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed