फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   80 thousand rupees including cash stolen from a beverage warehouse

Fatehpur News: पेय पदार्थ के गोदाम से नकदी समेत 80 हजार की चोरी

Thu, 27 Mar 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees including cash stolen from a beverage warehouse
चौडगरा। पेय पदार्थ के गोदाम का मंगलवार रात चोर ताला तोड़कर सामान व नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मौके की जांच की। गोदाम मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर ओवरब्रिज की सर्विस-लेन पर पेय पदार्थ की एक कंपनी का गोदाम है। मुरादीपुर के ही राहुल साहू पेय पदार्थ की एजेंसी चलाते हैं। राहुल साहू ने बताया कि गोदाम का ताला तोड़कर चोर एलईडी टीवी, दो सीलिंग फैन, एक इंडक्शन, अन्य उपकरण व गोल्लक से चार हजार रुपये चुरा ले गए। उसकी मां सुनीता देवी सुबह घर से टहलने निकली। उन्होंने ही गोदाम का ताला टूटा देखा, तभी चोरी का पता लगा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed