{"_id":"5a8b10664f1c1bef7b8b84c7","slug":"71519063142-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों की जान बचाते शहीद हुए थे बृजमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों की जान बचाते शहीद हुए थे बृजमोहन
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। स्व. सूबेदार बृजमोहन सिंह की याद में मंगलवार को शहीद स्मारक की स्थापना प्रिया आटो मोबाइल ललौली रोड बंधवा में होगी।
बेटी प्रिया सिंह ने बताया कि 17 जनवरी 2006 को सूबेदार बृजमोहन सिंह अपनी कंपनी के साथ मोटर बोट में बरक नदी में जा रहे थे। आतंकवाद के खिलाफ पूर्वी इंफाल मणिपुर में डीप स्ट्राइक अभियान था। रात को दस बजकर तीस मिनट पर अचानक नाव भंवर में पलट गई। इसमें सूबेदार बृजमोहन के साथ 24 और जवान भी सवार थे। बृजमोहन अच्छे तैराक थे। साथियों की जान बचाते हुए एक- एक कर छह लोगों को नदी किनारे तक ले आए। फिर अन्य लोगों की जान बचाने के दौरान खुद भंवर में फंस गए और वीर गति को प्राप्त हुए।
बृजमोहन को अदम्य साहस की वजह से सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया। बृज मोहन की पत्नी कनकलता और उनके दो बेटे जिसमें बड़ा बेटा रवि प्रताप सिंह सेना में है और छोटा बेटा किशन प्रताप सिंह बीकाम कर रहा है। उनकी एक बेटी प्रिया सिंह है।