{"_id":"6862d6129467c4913708f544","slug":"65-council-schools-expire-teachers-will-go-to-najdiki-school-with-children-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-136492-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 65 परिषदीय स्कूलों का अस्तित्व खत्म, बच्चों के साथ शिक्षक नजदीकी स्कूल जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 65 परिषदीय स्कूलों का अस्तित्व खत्म, बच्चों के साथ शिक्षक नजदीकी स्कूल जाएंगे
विज्ञापन
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा के लिए एक जुलाई का दिन ऐतिहासिक होगा। इसकी वजह 65 स्कूलों का अन्य परिषदीय विद्यालयों में विलय होना है। मई माह में ग्रीष्म अवकाश के लिए 2,123 स्कूल बंद किए गए थे। अब एक जुलाई से 2,058 स्कूल ही खोले जाएंगे। अन्य 65 स्कूलों के बच्चों के विद्यालय का पता बदल जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि छात्र संख्या कम होने की वजह से शासन के निर्देश पर 65 स्कूलों का नजदीकी विद्यालयों में विलय कर दिया गया है। इनके बच्चों को विलय होने वाले स्कूलों में दाखिला कराने की जिम्मेदारी पुराने स्कूल के प्रधानाध्यापक की होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरे प्रदेश में न्यूनतम 50 तक छात्र संख्या वाले स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में विलय का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि जिले में 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूल करीब 500 हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग ने न्यूनतम 10 तक छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। सोमवार को यह आदेश संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को मिल गया है। आदेश में स्पष्ट निर्देश है कि पहली जुलाई से संबंधित स्कूल का स्टाफ विलय वाले स्कूल में बच्चों समेत आमद करेगा। आदेश में डीएम का हवाला दिया गया है। डीसी सामुदायिक शिक्षा अशोक त्रिपाठी ने बताया कि कुछ स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में विलय का आदेश जारी किया गया है। यह स्कूल एक जुलाई से आवंटित स्कूल में संचालित होंगे।