फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   6300 crore, the government sent

केंद्र ने भेजा 6300 करोड़ रुपये

Wed, 13 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 13 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
6300 crore, the government sent
सांसद साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री एवं जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को सपा सरकार पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने सूखे से प्रभावित किसानों के लिए 6300 करोड़ रुपये की राहत राशि भेजी है। इसके बाद भी सपा सरकार शत प्रतिशत किसानों को मुआवजा नहीं दे पा रही है।

विज्ञापन


नगर की महिला उद्यमी सरला माहेश्वरी के आवास पर साध्वी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के आर्थिक उत्थान के लिए केंद्र सरकार विभिन्न प्रकार की 55 योजना चला रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। फसल बीमा योजना से सूखे और अन्य दैवी आपदाओं से बरबाद फसलों का शत प्रतिशत मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन


वर्ष 2018 तक देश का कोई गांव और मजरा बिजली से अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले के यमुना कटरी क्षेत्र को बुंदेलखंड की तरह सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग पीएम और सीएम से की गई है। जिले के विकास के बारे में कहा कि जिले में एक पैरा मेडिकल विद्यालय, एक केंद्रीय विद्यालय और मेगा फूड पार्क बनाना है। साठ किलोमीटर सड़क के मरम्मत का पैसा आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब सड़क की शिकायत सीधे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के व्हाट्सएप नंबर पर की जा सकती है। कार्रवाई तुरंत होगी। हालांकि वह मौके पर व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध नहीं करा सकीं। इस मौके पर विधायक कृष्णा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, महिला मोर्चा की नेता शोभा अग्रवाल, कुसुम साहू, संतोष कुमार गुप्ता, शिवचंद्र शुक्ला, राजेंद्र गर्ग, राप्रसाद सिंह गौतम, दुर्गा शंकर, राकेश तिवारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed