{"_id":"68e7a35cf993b58f60043484","slug":"625-lakh-rupees-were-grabbed-in-the-name-of-a-plot-husband-was-beaten-up-when-he-protested-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1291926-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्लॉट के नाम पर 6.25 लाख हड़पे, विरोध पर पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्लॉट के नाम पर 6.25 लाख हड़पे, विरोध पर पति को पीटा
विज्ञापन
फतेहपुर। प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से 6.25 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रकम मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर ने महिला के दिव्यांग पति के साथ मारपीट की। मलवां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर निवासी अरविंद की पत्नी मनीषा ने बताया कि मलवां के कोराईं निवासी मोहम्मद माशूक ने मेडिकल कॉलेज के सामने खुद की प्लॉटिंग बताते हुए जमीन बेचे जाने का दावा किया। भरोसा दिलाकर उसने 14 फरवरी 2022 को नकद और खाते के माध्यम से 6.25 लाख रुपये ले लिए।
रकम लेने के बाद वह प्लॉट की रजिस्ट्री टालता रहा। सात अक्तूबर को जब मनीषा पति अरविंद के साथ रुपये मांगने उसके घर पहुंची, तो माशूक ने गाली-गलौज कर अरविंद की डंडे से पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मियों से 57 लाख हड़प चुका
आरोपी मोहम्मद माशूक मेडिकल कॉलेज के सामने विवादित भूमि को दिखाकर कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है। माशूक के खिलाफ करीब आठ माह पहले स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मियों की ओर से भूमि बेचने का झांसा देकर 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ताओं में जिला अस्पताल की मैट्रन प्रियंका, सेवानिवृत्त मैट्रन रेखारानी चंदेल और मैट्रन प्रमिला सोनी हैं। इन मामलों में एफआईआर के बाद पुलिस अभी तक माशूक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।