{"_id":"5b58c8874f1c1bbd298b5fa7","slug":"61532545159-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बाउंड्री निर्माण में आरईएस का रोका भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बाउंड्री निर्माण में आरईएस का रोका भुगतान
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बुधवार को तेलियानी ब्लाक के सूपा, धारूपुर गांव का औचक निरीक्षण किया। धारूपुर गांव की नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्री का निर्माण मानक विहीन मिला। इस पर कार्यदायी संस्था आरईएस का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।
सूपा गांव में शौचालयों का निरीक्षण किया। इसमें 130 शौचालय के सापेक्ष मात्र 75 शौचालय बने मिले। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि निर्माण में तेजी लाई जाए। सड़क किनारे व गांव की गलियों से मवेशियों को हटाने के निर्देश दिए।
साथ ही ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि सरकारी जमीन में खाद के गड्ढे खुदवाए जाएं और ग्रामीणों को एलाट किया जाए। उसी में गोबर को डालें। सड़क किनारे ढेर न लगाएं। इसके बाद भी रास्ता में मवेशी बांधता है या फिर सड़क किनारे गोबर डालता है तो उसकी फोटो बनाकर सूचना दें। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। स्कूल में बिजली कनेक्शन न होने पर प्रधान को फटकार लगाई और तुरंत कनेक्शन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
- आंगनबाड़ी केंद्र की मानक विहीन मिली बाउंड्री
- डीएम ने सूपा व धारूपुर का किया औचक निरीक्षण