फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   5,356,259 saplings will be planted to keep the Earth lush green.

Fatehpur News: धरा को हरा-भरा रखने के लिए रोपे जाएंगे 53,56,259 पौधे

Fri, 05 Jun 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
5,356,259 saplings will be planted to keep the Earth lush green.
फोटो-20-वन विभाग की नर्शरी में लगे पौध। संवाद
फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में 53,56,259 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया जा चुका है। डायट में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री अजीत पाल कपूर का पौधा रोपेंगे। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। यहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी पौधरोपण करेंगे। अभियान की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम के तहत की जाएगी।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को एक पेड़ मां के नाम के तहत विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिले को कुल 53,56,259 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य पूर्ति के लिए विभागवार आवंटन कर जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी गंगादत्त मिश्रा ने बताया कि डायट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री पौधरोपण कर करेंगे। इसके बाद विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से भी पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन का संदेश दिया जाएगा, ताकि लोगों को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके। यह संपूर्ण कार्यक्रम 27 विभागों के माध्यम से संचालित किया जाएगा और सभी विभागों को वन विभाग की ओर से पौधे उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन विभागों को सौंपा गया लक्ष्य
वन विभाग 18 लाख, पर्यावरण विभाग 1,28000, ग्राम्य विकास विभाग 1986499, राजस्व विभाग 188000, पंचायती राज विभाग 228000, औद्योगिक विभाग 11000, नगर विकास विभाग 36000, लोक निर्माण विभाग 21000, जल शक्ति विभाग 21000, रेशम विभाग 26000, कृषि विभाग 440000, पशुपालन 10000, सहकारिता 9940, उद्योग 16000, माध्यमिक शिक्षा विभाग 23000, बेसिक शिक्षा 30000, प्राविधिक शिक्षा 8000, उच्च शिक्षा 31000, श्रम विभाग 5200, स्वास्थ्य विभाग 16000, परिवहन विभाग 4900, रेलवे विभाग 19000, उद्यान विभाग 277000 एवं गृह विभाग की ओर से 12600 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed