फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   52 thousand new voters will be included in the voter list

Fatehpur News: मतदाता सूची में शामिल होंगे 52 हजार नए मतदाता

Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
52 thousand new voters will be included in the voter list
फतेहपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय की मतदाता सूची से 29 हजार 472 मतदाता बाहर हुए। इसमें अधिकतर मतदाताओं की मौत हो चुकी है। वहीं मतदाता जागरुकता अभियान में 52,104 नए मतदाताओं ने अपना पंजीयन कराया है। इसमें 18 साल आयु व छूटे मतदाता शामिल हैं। पांच जनवरी को जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
विज्ञापन

जिले की अनुमानित जनसंख्या तीस लाख 45 हजार 644 है और वर्तमान में करीब 19 लाख 34 हजार 616 मतदाता हैं। लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर नवंबर में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जिले में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। डीएम के आदेश पर कई विभागों में जागरुकता कार्यक्रम हुए। इसमें मृतक और शादी के बाद ससुराल जाने वाली युवतियों का नाम हटाया गया। कुछ युवतियों का निवास परिवर्तित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह से 29 हजार 472 मतदाता से सूची से बाहर हुए। वहीं 18 वर्ष की आयु सीमा में दहलीज रख चुके नए युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ा गया। उनके साथ ही छूटे मतदाताओं को भी सूची में शामिल किया गया हुआ। उनकी संख्या 52 हजार एक सौ चार है। सभी नए मतदाताओं को अब मतदाता सूची में अपने नाम को देखने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए आवेदनों की ऑनलाइन फीडिंग हो चुकी है। प्रकाशन को लेकर आगे की प्रक्रिया चल रही है। पांच जनवरी को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी होगी। उसके बाद जिले के कुल मतदाता की वास्तविक संख्या पता चलेगी।
- अविनाश त्रिपाठी, एडीएम
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed