{"_id":"5a6e0ba34f1c1bb3208b5f89","slug":"51517161379-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने जमा की रकम, नहीं होगा मैरिज हाल नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने जमा की रकम, नहीं होगा मैरिज हाल नीलाम
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पूर्व मंत्री अयोध्या पाल का मंगलम मैरिज हाल नीलाम होने से फिलहाल बच गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिकवरी टीम के संपत्ति सीज होने के बाद पूर्व मंत्री ने बकाया करीब 70 लाख रुपये जमा कर दिया है। हालांकि अभी कई करोड़ रुपये बकाया है जिसे जमा करने की बैंक ने उन्हें मोहलत दी है।
पिछले दिनों करीब 70 लाख की बकाएदारी पर बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने पूर्व मंत्री की कोठी, मैरिज हाल और दुकानों को सीज कर दिया था। पूर्व मंत्री को बकाया जमा करने के लिए 12 फरवरी तक का समय दिया गया है। अलग अलग प्रतिष्ठानों पर मिलाकर करीब चार करोड़ की बकाएदारी है।
टीम ने संपत्ति को सीज करते हुए नोटिस चस्पा कर दी थी। बैंक टीम की माने तो पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल के बेटे ओमदत्त, संजय, अजय और पत्नी शिवकली ने वर्ष 2009 में बीओबी से सवा करोड़ हाउसिंग फाइनेंस लिया था। जिसकी अदायगी के बाद वर्तमान समय में करीब 70 लाख की बकायेदारी है। बैंक आफ बड़ौदा शाखा के प्रबंधक एसपी द्विवेदी ने बताया कि पूर्व मंत्री ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा किए हैं।