फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   51 letters written in blood for the 51st time demanding Bundelkhand state

Fatehpur News: बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए 51वीं बार खून से लिखे गए 51 खत

Mon, 02 Feb 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
51 letters written in blood for the 51st time demanding Bundelkhand state
फोटो-45-स्वयंसेवकों ने खून से लिखा महामहिम राष्ट्रपति को पत्र। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने की मांग को लेकर एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में आंदोलन तेज हो गया। रविवार को जिले से गए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवकों ने 51वीं बार खून से लिखे 51 पत्र महामहिम राष्ट्रपति को सौंपने के लिए जंतर-मंतर से राष्ट्रपति भवन की ओर कूच की। यहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस पर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय पर्यावरण पहरूवा के नेतृत्व में स्वयंसेवक खून से लिखी तख्तियां, पोस्टर और नारे हाथों में लेकर जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। पूर्वांचल राज्य जनआंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज राही हिन्दुस्तानी, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के प्रदेश अध्यक्ष यज्ञेश गुप्ता सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में आंदोलनकारी राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़े।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर से करीब सौ मीटर आगे बढ़ते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। यहां अधिकारियों ने बजट सत्र का हवाला देते हुए आगे बढ़ने की अनुमति न होने की बात कही। इससे आंदोलनकारी आक्रोशित हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोक दिया। स्थिति बिगड़ती देख वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को संवैधानिक माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा।

फोटो-45-स्वयंसेवकों ने खून से लिखा महामहिम राष्ट्रपति को पत्र। स्रोत स्वयं

फोटो-45-स्वयंसेवकों ने खून से लिखा महामहिम राष्ट्रपति को पत्र। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed