{"_id":"69ac7ce9672b47d21e03db7b","slug":"492-lakh-rupees-will-be-spent-to-improve-the-electricity-system-of-the-inspection-building-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-150437-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 4.92 लाख से सुधरेगी निरीक्षण भवन की बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 4.92 लाख से सुधरेगी निरीक्षण भवन की बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के आशापुर स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निरीक्षण भवन में बिजली सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब 4.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे भवन में सुरक्षित और व्यवस्थित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
लोक निर्माण विभाग के यांत्रिक खंड की ओर से कराए जाने वाले इस कार्य के तहत भवन के कक्ष संख्या एक और कक्ष संख्या दो में वायरिंग, स्विच, लाइट सहित अन्य जरूरी विद्युत उपकरण लगाए जाएंगे। इससे निरीक्षण भवन में ठहरने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विभाग के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद निरीक्षण भवन की बिजली व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु हो जाएगी। इससे विभागीय गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।