{"_id":"69308e46ac9e5ad72c06e689","slug":"46-tablets-stolen-from-composite-school-police-get-important-clue-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144970-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कंपोजिट विद्यालय से चोरी हुए 46 टैबलेट, पुलिस को मिला अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कंपोजिट विद्यालय से चोरी हुए 46 टैबलेट, पुलिस को मिला अहम सुराग
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ स्थित कंपोजिट विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़कर 46 टैबलेट चोरी करने की घटना में पुलिस को बुधवार को अहम सुराग हाथ लगे हैं। खागा कस्बे के एक मोबाइल विक्रेता के पास चोरी का एक टैबलेट बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना 27 सितंबर की रात की है जब विद्यालय कार्यालय में रखे 46 टैबलेट चोरी किए गए थे। इसकी रिपोर्ट प्रधानाचार्य ने खागा कोतवाली में दर्ज कराई थी और एसओजी को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।
पुलिस को पता चला कि चोरी का एक टैबलेट मोबाइल विक्रेता के पास पहुंचा था। उसे बरामद कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और छापेमारी शुरू की। जानकारी के अनुसार घटना में दो छात्र शामिल हो सकते हैं जिनकी तलाश जारी है। खागा इंस्पेक्टर आरके पटेल ने बताया कि जांच अभी जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।