फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   4.50 lakh cheated in the name of selection in Ranji Trophy

Fatehpur News: रणजी ट्रॉफी में चयन कराने के नाम पर ठगे 4.50 लाख

Tue, 19 Mar 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
4.50 lakh cheated in the name of selection in Ranji Trophy
- भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री व दो बेटों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। भाजपा नेत्री ने रणजी ट्रॉफी में चयन कराने के नाम पर क्रिकेट खिलाड़ी से 4.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेत्री व उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
मलवां थाना क्षेत्र के गांव इटरौरा पिलखनी निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह शहर के शांतिनगर में किराए पर रह कर क्रिकेट का अभ्यास करता है। कुछ दिनों पूर्व शांतिनगर में उसकी मुलाकात भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री वंदना द्विवेदी से हुई। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अमित द्विवेदी का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में रणजी टीम में चयन हो गया है।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री ने कहा कि वह उसका (अरविंद) भी रणजी टीम में चयन करा देंगीं। इसके लिए 10 लाख रुपये देने होंगे। कहा कि बेटे अमित के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दो। एक माह में सेलेक्शन हो जाएगा। अरविंद ने महिला के बेटे के बैंक खाते में अलग-अलग किस्तों में साढ़ चार लाख रुपये भेज दिए। एक माह बाद भी उसका चयन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी की आशंका पर अरविंद ने खुद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में पता किया तो मालूम हुआ कि अमित द्विवेदी नाम का कोई भी खिलाड़ी चयनित नहीं हुआ है। बाद में पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो भाजपा नेत्री और उसके बेटे सुमित व अमित द्विवेदी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर जातिसूचक गाली-गलौज की।
पीड़ित ने कोतवाली और एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेत्री और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना की जा रही है।

उधर, भाजपा नेत्री वंदना द्विवेदी ने बताया कि वकील के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये वापस कर चुके हैं। शेष राशि देने की भी प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन जबरन मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed