फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   402 women became self-reliant with Rs 17 crore, started employment

Fatehpur News: 17 करोड़ रुपये से 402 महिलाएं बनी स्वावलंबी, शुरू किया रोजगार

Fri, 20 Mar 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
402 women became self-reliant with Rs 17 crore, started employment
फतेहपुर। जिला उद्योग केंद्र की पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 402 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया। विभाग ने महिलाओं को सूक्ष्म, लघु, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने के लिए विभिन्न बैंकों से कुल 17,26,19,755 रुपये का ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार दिलाया।
विज्ञापन

इन महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर, बुटीक, टेलरिंग, फोटोकॉपी की दुकान, बेकरी प्रोडक्ट्स, पापड़, अचार उद्योग, हैंडीक्राफ्ट, मधुमक्खी पालन, मछली और मुर्गी पालन जैसे व्यवसाय शुरू किए हैं। इसके माध्यम से वे न केवल अपने परिवार की आय में योगदान दे रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन

इस कार्य को मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, उद्योगिनी योजना, महिला समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लागू किया गया। जिला उद्योग केंद्र के कार्यक्रम महिलाओं को व्यवसाय शुरू कराने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed