फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   35 lakh stolen from the house of a retired lady of electricity department

Fatehpur News: बिजली विभाग की सेवानिवृत्त महिला के घर से 35 लाख की चोरी

Sun, 24 Nov 2024 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
35 lakh stolen from the house of a retired lady of electricity department
फतेहपुर। बिजली विभाग की सेवानिवृत्त महिला कर्मी के घर का ताला तोड़कर 35 लाख की चोरी हो गई। चोरी में महिला व किरायेदार के जेवरात चोरी हुए हैं। एएसपी मौके पर जांच को पहुंचे। एएसपी ने खुलासे को चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी चंदा देवी बिजली विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मी पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। वह पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी की गली में रहती हैं। उनके घर में प्रयागराज में तैनात लैब टेक्निशियन विकास सिंह पत्नी अराधना सिंह के साथ रहते हैं। चंदा देवी 14 नवंबर को इलाज के लिए कानपुर में रहने वाली बेटी के घर गई थी। किरायेदार दंपती भी शुक्रवार को शादी में प्रयागराज चले गए थे। चोर रात को गेट का ताला तोड़कर घर में पहुंचे। कमरों में रखी अलमारियों का लॉकर तोड़कर नकदी, जेवरात चुरा ले गए। पड़ोसियों ने गेट खुला होने पर दोपहर को गृहस्वामिनी को सूचना दी। तभी चोरी का पता लगा। गृहस्वामिनी शाम को कानपुर से घर लौटी और पुलिस को खबर दी। एएसपी विजय शंकर मिश्र, सीओ सिटी सुशील दुबे, एसओजी, सर्विलांस व फील्ड यूनिट समेत पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस ने जांच शुरू की। चंदा देवी ने बताया कि लॉकर तोड़कर 350 ग्राम सोने के जेवरात, 900 ग्राम चांदी के जेवरात व 25 हजार नकदी चोरी हुआ है। कुछ दिनों पहले शादी में तीन शादीशुदा बेटियां आई थी। उनके व बेटियों के जेवरात रखे थे। किरायेदार अराधना सिंह ने बताया कि 80 ग्राम सोने व 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। संदिग्धों की धरपकड़ शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed