फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   35 lakh caught in camera theft no clue

Fatehpur News: 35 लाख की चोरी में कैमरे में कैद चोरों का नहीं लगा सुराग

Mon, 02 Dec 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
35 lakh caught in camera theft no clue
फतेहपुर। बिजली विभाग की सेवानिवृत्त कर्मी महिला के घर का ताला तोड़कर 35 लाख की चोरी के मामले में पुलिस सीसीटीवी में कैद संदिग्ध ई रिक्शा चालक व उसके साथियों की तलाश में नाकाम है। करीब आठ दिन गुजरने के बाद भी कैमरे में कैद चोरों की पहचान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी की गली में रहने वाली चंदा देवी के घर 23 नवंबर की रात ताला तोड़कर चोरी हुई थी। चोर चंदा देवी उनके किरायेदार विकास सिंह के कमरे से नकदी, जेवरात समेत करीब 35 लाख का माल चुरा ले गए थे। चोरी के खुलासे में सर्विलांस, एसओजी समेत चार टीमें लगी हैं। घटना की शाम किरायेदार परिवार को घर से ई रिक्शा चालक बस अड्डा छोड़ने गया था। रिक्शा चालक व उसके साथियों को सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था। पुलिस ने कैमरों के फुटेज चेक कर संदिग्धों को चिन्हित किया था। करीब आठ दिन बाद पुलिस खुलासे की ओर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस ने कई संदिग्ध ई रिक्शा चालक पकड़े हैं। उनसे भी कोई सुराग नहीं लग सका है। सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि पुलिस टीमें जांच में जुटी है। संदिग्धों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed