फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नलकूपों के खराब होने की वजह बन रहा घटता जलस्तर

नलकूपों के खराब होने की वजह बन रहा घटता जलस्तर

Sat, 09 Feb 2019 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
नलकूपों के खराब होने की वजह बन रहा घटता जलस्तर
फतेहपुर। जलस्तर घटने से सरकारी नलकूप का संचालन लगातार बाधित हो रहा है। यमुना तिरहार क्षेत्र में जलस्तर सौ फीट के नीचे पहुंचने से आधे से अधिक नलकूपों से पानी निकलना बंद हो गया है। जिन नलकूपों का संचालन हो रहा है, वह भी लोड पड़ने से आए दिन फुंक जाते हैं। कभी केबल, स्टार्टर तो कभी मोटर फुंक जाती है। इससे सिंचाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 533 नलकूप संचालित हैं, लेकिन इनमें 150 से अधिक नलकूप जलस्तर खिसकने के कारण बंद हैं। पुराने नलकूप की मोटरों की 90 से 100 फीट के नीचे से पानी निकालने की क्षमता है, लेकिन जलस्तर नीचे जाने की वजह से मोटरों का लोड बढ़ गया है। लगातार चार-छह घंटा चलाए जाने पर कभी
विज्ञापन


फ्यूज फुंक जाता है तो कभी केबल खराब हो जाती है। रारी गांव के किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में दर्जन भर राजकीय नलकूप लगे हैं। दो-तीन नलकूप चल रहे हैं। खराब नलकूपों को सही कर दिया जाता है, तो पखवारे भर ही दोबारा खराब हो जाते हैं। किसान सुरेश कुमार ने बताया कि गढ़ा ग्राम पंचायत में 25 राजकीय नलकूप हैं। 20 राजकीय नलकूप खराब हैं। जलस्तर घटने की वजह से ज्यादातर नलकूप की मोटर खराब हो रही हैं। अधिशासी अभियंता किशनलाल ने बताया कि जलस्तर घटने से मोटरों का लोड बढ़ गया है। ज्यादातर नलकूप लोड की वजह से खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5- राजकीय नलकूप के वर्कशाप में मोटर सही करते मिस्त्री

जलस्तर खिसकने से दगा दे रहे नलकूप
यमुना तिरहार क्षेत्र में ज्यादातर नलकूप बंद पड़े, वर्कशाप में खराब मोटरों का लगा ढेर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed