{"_id":"5a8868af4f1c1bc83b8b75dd","slug":"31518889135-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद मंडल प्रतियोगिता में शीलू ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद मंडल प्रतियोगिता में शीलू ने बाजी मारी
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर(फतेहपुर)। यमुना कटरी के गांव गुरवल की शीलू सिंह ने इलाहाबाद मंडल की रैली में दौड़ और ऊंची कूद प्रतियोगिता में पूरे मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शीलू ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया है।
50 मीटर, 100 मीटर और लंबी कूद में प्रथम स्थान लाकर चैंपियन बनी। दौड़ और लांग जंप में सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शीलू अपने माता पिता की अकेली संतान हैं। पिता जयचंद्र सिंह सामान्य किसान हैं और माता ऊषा सिंह गृहणी हैं। मंडल स्तरीय रैली में चैंपियन बनने वाली यह विजयीपुर ब्लाक की पहली लड़की हैं। गुरवल के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की यह छात्रा है। आयोजन इलाहाबाद के मदनमोहन मालवीय स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ। प्राथमिक विद्यालय गुरवल के अध्यापक हरिशंकर सिंह ने बताया एक सप्ताह के अंदर शीलू अब प्रदेश स्तरीय रैली में प्रतिभाग करेंगी। इसका आयोजन लखनऊ में होगा।