फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भिटौरा ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

भिटौरा ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Fri, 27 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
भिटौरा ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
कई सरकारी मुलाजिमों पर गुरुवार को कार्रवाई की गई। सीडीओ एसपी आनंद ने भिटौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी लक्ष्मी नारायन त्रिपाठी को निलंबित कर दिया। असोथर ब्लाक के लिलरा और उमरपुर के ग्राम विकास अधिकारी को फटकार लगाई। ऐराया ब्लाक के बरकतपुर, बुधवन के ग्राम रोजगार सेवक व बुधवन के ग्राम विकास अधिकारी के वेतन रोकने के आदेश दिए।

विकास भवन के सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक हुई। इसके तहत 31 दिसंबर तक जिले को खुले में शौच मुक्त करने की कवायद, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति और शौचालयों की जीओ ट्रैकिंग पर बात हुई। समीक्षा में ग्राम विकास अधिकारी, टीए, रोजगार सेवक सबसे ज्यादा निशाने पर रहे।
विज्ञापन


सीडीओ ने कार्य में लापरवाही और शासकीय कार्यों में रुचि न लेने के मामले में भिटौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी लक्ष्मी नारायन त्रिपाठी को निलंबित किया। असोथर ब्लाक के लिलरा और उमरपुर के ग्राम विकास अधिकारियों को जीओ ट्रैकिंग में लापरवाही करने पर फटकार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐरायां ब्लाक के बरकतपुर के रोजगार सेवक, बुधवन के ग्राम विकास अधिकारी, बुधवन के ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। टीए गंगा राम के खिलाफ वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर कमेटी गठित कर जांच का जिम्मा सौंपा। रोजगार सेवकों से डेली डायरी बनाकर प्रतिदिन की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

बीडीओ से कहा कि डेली डायरी से काम की हकीकत जानने के बाद ही वेतन रिलीज करें। अंत्योदय ग्राम स्वच्छता पखवारा के तहत रोजगार सेवकाें से फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का जिम्मा साैंपा।


कहा कि जो प्रधान मस्टर रोल रखे हैं, उनकी लिखित शिकायत करें ताकि ऐसे प्रधानों पर कार्रवाई की जाए। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, डीडीओ रमेश चंद्रा, पीडी एके निगम, डीसी मनरेगा पुतान सिंह, डीसी एलआरएलएम सुखराज बंधु भी मौजूद रहे।

5- विकास भवन सभागार में बैठक में बोलते सीडीओ एसपी आनंद।

भिटौरा ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
सीडीओ ने लिलरा और उमरपुर के ग्राम विकास अधिकारी को फटकारा
लापरवाही में बरकतपुर के रोजगार सेवक का वेतन रोकने का आदेश
बुधवन के रोजगार सेवक और ग्राम विकास अधिकारी का भी रोका वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed