फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   3114 candidates remained absent in the board exam on the first day

Fatehpur News: पहले दिन बोर्ड परीक्षा में 3114 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Fri, 23 Feb 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 23 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
3114 candidates remained absent in the board exam on the first day
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की दोनों पालियों में 3114 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सभी 117 केंद्रों में कुल 64,517 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। हिंदी का प्रश्नपत्र आसान रहा। दोनों पालियों में परीक्षार्थी केंद्रों से मुस्कराते बाहर निकले।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2024 में कुल 67,631 परीक्षार्थियों की 117 केंद्रों में गुरुवार से परीक्षा शुरू हो गई। पहली पाली में हाईस्कूल के 38,182 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें 2068 परीक्षा में शामिल हुए। 36,114 परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पारी में इंटरमीडिएट के 29,449 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, इनमें 28,403 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी के लिए एक आरक्षित समेत सभी छह सचल दल भ्रमण पर निकले। शहर के कई परीक्षा केंद्रों में एडीएम राजस्व अविनाश त्रिपाठी ने बीएसए के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में कक्षनिरीक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता मिलने पर दूसरी पाली की परीक्षा में बीएसए पंकज यादव को एडीएम ने परीक्षा की निगरानी के लिए बैठा दिया। डीआईओएस शिवपूजन द्विवेदी ने परीक्षा नकल विहीन संपन्न होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-31-सौरभ कुमार
राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से हाईस्कूल की परीक्षा देकर हंसते हुए बाहर निकले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र सौरभ कुमार ने बताया कि उम्मीद से अधिक प्रश्नपत्र रहा। सभी प्रश्न शत प्रतिशत सही हल किया है। राइटिंग के सिर्फ नंबर कट सकते हैं।
फोटो-32-सार्थक कुमार
राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र सार्थक कुमार साथियों के साथ बाहर निकले। पूछने पर बताया कि केवल निबंध में कुछ नंबर कट सकते हैं। इसके अलावा सभी प्रश्न शत प्रतिशत सही हल किया है।
फोटो-33-मुस्कान
मुस्लिम इंटर कालेज स्वकेंद्र में इंटर की परीक्षा देकर बाहर निकली मुस्कान हिंदी का प्रश्नपत्र कोई खास नहीं रहा। सभी प्रश्न हल किए हैं, कितने सही, कितने गलत हैं। घर जाकर मिलान करने पर पता चलेगा।

फोटो-34-मौली शर्मा
मुस्लिम इंटर कालेज में स्वकेंद्र की इंटक हिंदी विषय की परीक्षा देकर बाहर निकली मौली शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत आसान रहा। शत प्रतिशत प्रश्न हल किया है। इस प्रश्नपत्र में बहुत अच्छे नंबर मिलना तय है।
......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed