फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   30 thousand pregnant women of the district will be able to get treatment in every health center of the country.

Fatehpur News: जिले की 30 हजार गर्भवती देश के हर स्वास्थ्य केंद्र में करा सकेंगी इलाज

Wed, 28 Feb 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 28 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
30 thousand pregnant women of the district will be able to get treatment in every health center of the country.
फतेहपुर। देश में कहीं भी जिले की 30 हजार गर्भवती महिलाएं इलाज करा सकेंगी। तीन साल तक के एक लाख 43 हजार बच्चों को भी यही सुविधा मिलेगी। एक क्लिक में यूविन पोर्टल में इनका पूरा डाटा सामने होगा। उसके मुताबिक सरकारी अस्पतालों में जरूरत के अनुसार उपचार, टीकाकरण या परीक्षण होगा।
विज्ञापन

गर्भवती व नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक योजना तैयार की गई है। इसके तहत यूविन पोर्टल पर स्वास्थ्य विभाग को संबंधित डाटा अपलोड करना है। जिले में यह काम तेजी से जारी है। अभी तक तीस हजार से अधिक गर्भवती और 1.43 लाख से अधिक शून्य से तीन साल तक के बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है। ये अपलोडिंग 10 मार्च तक चलेगी और आंकड़ा भी बढ़ेगा। इसके बाद ये पोर्टल सार्वजनिक कर दिया जाएगा। पोर्टल पर संबंधित नाम दर्ज करते ही स्वास्थ्य केंद्र का नाम, दूरी और स्वास्थ्य संबंधी वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी कहीं भी मिल जाएगा। यूविन पोर्टल का 11 मार्च को दिल्ली में प्रधानमंत्री शुभारंभ करेंगे। इसी दिन से गर्भवती महिला और शून्य से तीन साल तक के बच्चों को यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अभी ये है व्यवस्था
अभी तक यह रिकॉर्ड जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रहता है। गर्भवती महिला और तीन साल तक बच्चों को समय-समय पर वैक्शीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग कार्ड देता है। कार्ड दिखाने के बाद वैक्सीनेशन की सुविधा मिलती है। यह सुविधा जिले स्तर में ही उपलब्ध है, लेकिन यूविन पोर्टल चालू होने के बाद यह सुविधा देश के किसी भी कोने में मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिलेभर की 30 हजार गर्भवती महिलाएं और एक लाख 43 हजार शून्य से तीन साल तक के बच्चों के डाटा एकत्र कराए गए हैं। पूरा डाटा यूविन पोर्टल पर अपलोड होगा। महिला और बच्चे को देश के किसी भी कोने में वैक्सीन लगवाने की सुविधा मिलेगी।
डॉ. सुरेश डिप्टी सीएमओ, नोडल वैक्सीनेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed