फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   3 officer ka vetan kata

तीन अधिकारियों का एक दिन का वेतन कटा

Thu, 16 Jul 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
3 officer ka vetan kata
फतेहपुर। डीएम संजीव सिंह ने कर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। बिना सूचना के गायब रहे चार अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई हुई। लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में वाणिज्य कर विभाग के एसीए डीसीए, बांट माप अधिकारी, मंडी सचिव और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी समीक्षा बैठक में नहीं आए। डीएम ने इन सभी के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि किशनपुर, खागा नगर पंचायत में वसूली बहुत कम हुई है। इसमें तेजी लाई जाए। स्टांप और पंजीयन विभाग की समीक्षा में कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायतों में होने वाले नाम बदलाव में सही मूल्य का स्टांप लगाए जाने पर ही नाम का बदलाव करें। डीएम ने कहा कि शुक्रवार को सभी कार्यालय बंद होने से पहले सैनिटाइज किए जाएं। इस मौके पर अपर उपजिलाधिकारी विजय शंकर मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक कन्नौजिया, अधिशासी अभियंता बिजली प्रभाकर पांडेय, रोडवेज एआरएम एमएल केशरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed