फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   21 yougal vi vaah

सर्वजातीय सामूहिक विवाह में 21 युगल बने जीवन साथी

Wed, 13 Nov 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
21 yougal vi vaah
अमौली (फतेहपुर)। बुढ़वा गांव में हो रहे धर्म संस्कार महोत्सव में मंगलवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें 21 युगल परिणय बंधन स्वीकार कर एक-दूसरे के जीवनसाथी बने। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने सभी वर-वधू को भेंट देकर आशीर्वाद दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ असोथर के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कार्यक्रम संचालन का दायित्व निभाया।
विज्ञापन

सर्वजातीय सामूहिक विवाह की तैयारी में पूरे गांव के लोग लगे रहे। सुबह 11 बजे सभी वर-वधू पक्ष के नाते रिश्तेदार एकत्र हुए। सभी को नाश्ता-पानी कराया गया। इसके बाद पूरे रीति रिवाज से विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं। बैंडबाजा के साथ गांव में बरात निकाल कर अगवानी हुई। फिर द्वारचार की रस्मों को पूरा किया गया। इसके बाद जयमाल हुआ। पहले वर पक्ष मंच पर पहुंचे, इसके बाद सभी कन्याएं हाथ में जयमाल लेकर मंच पर पहुंची। 21 जोड़ों का एक साथ जयमाल हुआ। जयमाल डालते ही वर-वधू के पक्ष से आए लोगों ने फूलों की वर्षा की। इसके बाद यजमान ने मंत्रों का उच्चारण किया और सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। कन्या पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने पैपुजी (पैर पूजन) की। इस मौके पर प्रमोद शुक्ला, हरिनारायण शुक्ला, डॉ. उत्प्रेक्षा त्रिवेदी, अवधेश तिवारी, डॉ. वीके साहू, विकास उत्तम, जालौन के छुन्ना महराज, पूर्व प्रमुख दिनेश द्विवेदी, सोमदत्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विवाह सम्मेलन के लिए सितंबर तक होगा पंजीकरण
अमौली। सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी वर-वधू को धर्म संस्कार महोत्सव की ओर से उपहार भेंट किया गया। इसमें बेड, अलमारी, पचहड़ (बर्तन) दिए गए। संयोजक विमलेश त्रिवेदी ने बताया कि धर्म संस्कार महोत्सव में सर्वजातीय सामूहिक विवाह के लिए 15 सितंबर 2020 तक पंजीकरण किया जाएगा। फिर अगले साल होने वाले धर्म संस्कार महोत्सव में वह जोड़े सर्वजातीय सामूहिक विवाह में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर-वधू को दो मंत्रियों का मिला आशीर्वाद
अमौली। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सर्वजातीय विवाह सम्मेलन के दंपत्ति जोड़ों को लिफाफा में पुरस्कार देकर आशीर्वाद दिया। साथ ही उनके भविष्य के उज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उत्तर प्रदेश शासन में प्रदेश कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने सभी युगलों को आशीर्वाद दिया। साथ ही धर्म महोत्सव में रंगोली बनाने वाली गांव की लड़कियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
सर्वजातीय सामूहिक विवाह के दंपति
1- वर का नाम:: परमानंद अवस्थी पुत्र स्व. बसंतलाल अवस्थी, निवासी गोपालपुर कानपुर नगर
वधू का नाम::क्षमा देवी पुत्री स्व. नवल किशोर शुक्ला, निवासी विवार, हमीरपुर
2- वर का नाम:: अंकुश पुत्र रज्जन प्रसाद गुप्ता, बूढ़पुर मछरिया, कानपुर
वधू का नाम:: दिव्यांशी पुत्री छोटेलाल गुप्ता निवासी शुभौली, महराजपुर कानपुर
3- वर का नाम:: सतीश पुत्र रामनारायण गुप्ता मुजफ्फर नगर, हसनगंज उन्नाव
वधू का नाम:: निशा पुत्री रामसेवक गुप्ता निवासी हरसिंगपुर मौहार फतेहपुर।
4- वर का नाम::रंजीत पुत्र रघुवीर गुप्ता, निवासी केवई शाह, फतेहपुर
वधू का नाम::रवीना पुत्री अद्धा गुप्ता निवासी मल्हीपुर गाजीपुर फतेहपुर
5- वर का नाम:: राकेश पुत्र रामौतार गुप्ता निवासी हरबंसपुर सजेती कानपुर
वधू का नाम:: सीमादेवी पुत्री मनमोहन गुप्ता निवासी पतारी, आलमपुर, फतेहपुर।
6- वर का नाम:: पवन पुत्र अशर्फीलाल उत्तम निवासी तारापुर, बुढ़वा फतेहपुर
वधू का नाम:: आरती पुत्री सुधीर उत्तम निवासी लहुरी सरांय, फतेहपुर
7- वर का नाम:: नीरज पुत्र स्व. रामऔतार वर्मा निवासी बोधीपुर कनैरा, फतेहपुर
वधू का नाम:: रीता पुत्री बालकेशन वर्मा निवासी मिर्जापुर अमौली फतेहपुर
8- वर का नाम:: प्रदीप पुत्र स्व. बलराम राजपूत निवासी सबलपुर मंगलपुर कानपुर देहात
वधू का नाम:: सीमा देवी पुत्री स्व. कालीचरन राजपूत निवासी जरौली बर्रा कानपुर
9- वर का नाम:: मनीष पुत्र छेदीलाल सैनी निवासी जहानाबाद, फतेहपुर
वधू का नाम:: अलका पुत्री स्व. जयराम सैनी निवासी डिघरुवा अमौली, फतेहपुर।
10- वर का नाम:: घनश्याम पुत्र किशन बिहारी सविता निवासी भगौतीपुर, औरैया
वधू का नाम:: नीलम पुत्री पुत्तन सविता निवासी न्योरी जलालपुर फतेहपुर
11- वर का नाम:: अनुराग पुत्र रामसनेही सविता निवासी शाखाहारी हरबंशपुर कानपुर
वधू का नाम:: यशोदा पुत्री घनश्याम सविता निवासी अमरी नौरंगा कानपुर
12- वर का नाम:: शिवम पुत्र स्व. छोटेलाल कुशवाहा निवासी शंकरपुर बेरहर कानपुर
वधू का नाम:: शांती पुत्र रामरतन कुशवाहा निवासी मिर्जापुर जहानाबाद, फतेहपुर
13- वर का नाम:: विष्णु कुमार पुत्र रामखेलावन प्रजापति निवासी महमूदपुर खजुहा फतेहपुर
वधू का नाम:: सुशीला पुत्री रामौतार प्रजापति निवासी ईश्वरीपुर बरीपाल कानपुर
14- वर का नाम:: विपिन पुत्र जयराम दिवाकर निवासी हरीपुरवा ककवन, फतेहपुर
वधू का नाम:: कोमल पुत्री रामानुज दिवाकर निवासी बुढ़वा फतेहपुर
15- वर का नाम:: रावेंद्र पुत्र जयराम श्रीवास निवासी हरीपुरवा ककवन कानपुर
वधू का नाम:: सुरेखा पुत्री संतोष श्रीवास बरेठी चिल्ला बांदा
16- वर का नाम:: कृष्ण पाल पुत्र स्व. साधू कोरी निवासी बुढ़वा, फतेहपुर
वधू का नाम:: सुलोचना पुत्री कामता कोरी निवासी शेखूपुर कोरारा हमीपुर
17- वर का नाम:: देवेंद्र पुत्र लखनलाल कोरी निवासी मनिहारपुर कानपुर
वधू का नाम:: पूजा देवी पुत्री राजू कोरी निवासी शाखाहारी कानपुर
18- वर का नाम:: विजय पुत्र स्व. जगदेव निवासी सुजावलपुर बिल्हौर, कानपुर देहात
वधू का नाम:: रिंकी पुत्री चंद्रपाल निवासी जहानाबाद, फतेहपुर
19- वर का नाम:: सोनू पुत्री मुन्नीलाल संखवार निवासी हदरुक कुठौदा जालौन
वधू का नाम:: अनीता पुत्री रामशंकर संखवार निवासी कापिल जहानाबाद, फतेहपुर
20- वर का नाम:: अविनाश पुत्र सुखलाल गौतम निवासी कठुई बिधनू, कानपुर
वधू का नाम:: ज्योति पुत्री रामप्रकाश गौतम निवासी आईटीआई कल्यानपुर कानपुर
21- वर का नाम:: महेंद्र पुत्र छोटेलाल रैदास निवासी उमरौड़ी कल्यानपुर फतेहपुर
वधू का नाम:: माया देवी पुत्री स्व. भुइयादीन रैदास निवासी पथरावा, परास, कौशांबी
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed