{"_id":"5f85e9c78ebc3e9c055bc6eb","slug":"21-new-corona-positive-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5883081121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम खागा को कोरोना, कारागार में 21 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम खागा को कोरोना, कारागार में 21 और संक्रमित
विज्ञापन
फतेहपुर में खागा एसडीएम प्रहलाद सिंह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को 497 सैंपलों के मिले नतीजों में 59 लोग कोरोना संक्रमित मिले। खागा के प्रशासनिक अफसर के कोविड-19 संक्रमित होने से तहसील में हड़कंप मच गया। पूरे परिसर को सैनिटाइजर किया गया। एसडीएम के चैंबर में न बैठने से मिलने आए लोगों को लौटना पड़ गया। जिला कारागार और सेंट जेवियर स्कूल में बने अस्थायी कारागार के 21 लोग और संक्रमित पाए गए।
जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 50 लोगों की मौत हो चुकी है। 2562 लोग इस संक्रमण से बीमार हो चुके हैं। मंगलवार को मिली रिपोर्ट में जिला कारागार के 16 और अस्थायी कारागार के 5 लोग संक्रमित पाए गए।
शहर के अमरजई, श्याम नगर, सुभाष नगर, सिंधी भट्ठा, चौधराना, आवास विकास कॉलोनी, पुलिस लाइन कॉलोनी व अहमदगंज से एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। देवीगंज भिखारीपुर से 5, शादीपुर चौराहा 3 व ब्रॉडवेल क्रिश्चियन हॉस्पिटल दो कार्मिक पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के बिलंदा, बंवारा, उधनापुर, मुसैदापुर, बनपुरवा, साहब गंज, हुसैनगंज से एक-एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है। सहिमापुर से दो और सेनीपुर से 4 कोरोना के मरीज मिले हैं। खागा तहसील क्षेत्र के अब्दुल्लापुर, रायपुर ,खागा एसडीएम आवास व खागा ब्लॉक कॉलोनी से एक-एक संक्रमित मिला है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के नारायण दास खेड़ा व रिठवा गांव के एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।